नई दिल्ली, 19 जुलाई 2026।
थाना दिवस के अवसर पर सेंट्रल जिला पुलिस ने शनिवार को जिले के सभी थानों में जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन किया।
इस दौरान एडिशनल डीसीपी- I और सहायक पुलिस आयुक्तों (ACP) ने स्वयं नागरिकों की शिकायतें, सुझाव और जन समस्याएं सुनीं। बीते शनिवार 18 जुलाई को जन सुनवाई में कुल 133 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 116 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष 17 शिकायतों को वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में त्वरित कार्रवाई के लिए चिन्हित किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग को बढ़ावा देना है। जन सुनवाई में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जो पुलिस-जन सहयोग को और मजबूत करती है।
रोहित राजवीर सिंह आईपीएस डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ने कहा कि भविष्य में भी थाना दिवस पर नियमित जन सुनवाई जारी रहेगी।