नई दिल्ली। उत्तरी रेंज क्राइम ब्रांच ने हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान धीरज उर्फ जूडी (24 वर्ष), निवासी सुल्तानपुरी के रूप में हुई है। आरोपी पंजाबी बाग थाने में दर्ज FIR No. 41/2026 धारा 118(1)/109(1)/3(5) BNS के तहत वांछित था।
30 जनवरी 2026 को रात करीब 9:15 बजे पश्चिम पुरी में फूड कार्ट लगाने वाले दीपक नामक व्यक्ति पर कई हमलावरों ने पीछे से धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया था। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने 5 आरोपियों – रितिक उर्फ माया, अमित, करण, विशाल और बिरजू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि धीरज फरार था।
ACP उमेश बर्थवाल के निर्देशन और DCP चंद्र कुमार सिंह के देखरेख में इंस्पेक्टर रामपाल की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी किराड़ी सुलेमान नगर के नशा मुक्ति केंद्र के पास एक मकान में छिपा है। 27 जुलाई को टीम ने SI हेमंत, ASI सिद्धार्थ, संजय, अंकित, अमित गुलिया, HC धर्मेंद्र और HC आशीष के साथ छापा मारकर उसे दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी 10वीं पास है और मजदूरी करता है। पुलिस के अनुसार वह नशे का आदी है और 2022 से लूटपाट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 12 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।