दिल्ली:फर्जी स्टॉक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए भोले भले नागरिकों को लुभाने वाले साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। राजधानी दिल्ली की बाहरी – उत्तर जिला क साइबर क्राइम पुलिस टीम ने गुजरात से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी ऑनलाइन निवेश घोटाले में शामिल थे, जिसमें ठगों द्वारा शेयर बाजार में उच्च लाभ का लालच देकर पीड़ितों को ठगा गया था। इस कार्रवाई से 11.20 लाख रुपये की ठगी का पर्दाफाश हुआ और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए। पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि 13 मई को एनसीआरपी पोर्टल पर एक शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि फेसबुक ग्रुप के जरिए फर्जी लाभ के स्क्रीनशॉट दिखाकर उन्हें ब्लिंकमैक्स नामक फर्जी ट्रेडिंग ऐप में निवेश करने के लिए पैसा लिया गया।
Related Posts
Tributes Paid to Dr. Syama Prasad Mookerjee on His Death Anniversary by BJP Madipur Mandal
New Delhi: A tribute meeting was organized at the BJP Madipur Mandal office on the death anniversary of Dr. Syama…
प्रतिबंधित ई-सिगरेट के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार
नई दिल्ली। मध्य जिला के एंटी नारकोटिक्स सेल और हौज काजी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित ई-सिगरेट के…
मध्य जिला पुलिस ने एडीएम बनकर ठगी करने वाले शातिर को किया गिरफ्तार, ₹60 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा
नई दिल्ली : पुलिस चौकी शिदिपुरा, थाना देशबंधु गुप्ता रोड, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की टीम ने एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश…