दिल्ली के पहाड़गंज में लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली, 20 जुलाई।

मध्य जिला पुलिस ने पहाड़गंज इलाके में हुई लूट की वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौतम उर्फ कालू और अंशु के रूप में हुई है।

रोहित राजवीर सिंह आईपीएस डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के अनुसार 16 जुलाई को शिकायतकर्ता एक पेट्रोल पंप से 5,41,180 रुपये बैंक में जमा कराने जा रहा था। रानी झांसी रोड पर देवी होंडा शोरूम के पास तीन बदमाशों ने उसे रोककर गिरा दिया और जेब से 3,760 रुपये लूटकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना पहाड़गंज में FIR No. 335/2026 दर्ज की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO पहाड़गंज भूपिंदर सिंह के नेतृत्व में ASI राकेश कुमार और अन्य की टीम बनाई गई। टीम ने CCTV फुटेज, तकनीकी सर्विलांस और मैनुअल सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर RG कॉम्प्लेक्स पार्किंग में छापा मारकर दोनों को दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूली। उनकी निशानदेही पर लूटी गई रकम में से 1,220 रुपये बरामद किए गए हैं। बरामदगी के बाद केस में BNS की धारा 317(2) भी जोड़ी गई है।

पुलिस ने बताया कि गौतम उर्फ कालू आदतन अपराधी है, उसके खिलाफ सदर बाजार थाने में लूट, चोरी व आर्म्स एक्ट के 16 मामले दर्ज हैं और वह थाने से निष्कासित भी है। फरार तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *