नई दिल्ली : सेंट्रल जिले में भगोड़े और घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी-नारकोटिक्स सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। सेल की टीम ने अलग-अलग कार्रवाई में लूट और ठगी के मामलों में वांछित दो घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी की टीम – ACP पदम सिंह राणा के निर्देशन और इंस्पेक्टर राहुल अधिकारी की देखरेख में ASI मनीष, HC अनुज कुमार और W/Ct. हिमांशी की टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और लगातार निगरानी के बाद दोनों को ट्रेस किया।
ऑपरेशन-1 : लूट का आरोपी आकाश उर्फ गोलू गिरफ्तार
टीम को 10 जुलाई को सूचना मिली कि लूट के मामले का भगोड़ा कड़कड़डूमा कोर्ट इलाके में मौजूद है। दबिश देकर लोनी, गाजियाबाद निवासी आकाश उर्फ गोलू (30) को पकड़ लिया गया। आरोपी थाना करावल नगर के FIR No. 502/2019 (धारा 392/34 IPC व 25/27/54 आर्म्स एक्ट) में 15 अप्रैल 2026 से कोर्ट से घोषित भगोड़ा था। आरोपी पहले भी 5 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
ऑपरेशन-2 : ठगी की आरोपी कांति देवी गिरफ्तार
दूसरी कार्रवाई में टीम ने सोनिया विहार इलाके से कांति देवी (55) को गिरफ्तार किया। वह थाना कश्मीरी गेट के FIR No. 75/08 (धारा 420/468/471 IPC) में ठगी के मामले में 30 मई 2026 से घोषित भगोड़ी थी।
दोनों आरोपी लंबे समय से अदालती कार्यवाही से बच रहे थे। कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।